हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (यूआईआईटी) के बीटैक आईटी, बीटैक कंप्यूटर साइंस कोर्स की 60-60 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू कर दी गई है।
यूआईआईटी के निदेशक मनु सूद ने बताया कि कोर्स के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को संस्थान की वेबसाइट, एचपीयूआईआईटीशिमला डॉट ओआरजी या यूआईआईटी डॉट एसी डॉट इन पर जाना होगा।
साइट पर ई प्रोस्पेक्टस में आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी है। ऑनलाइन आवेदन की इस नई सुविधा का शुभारंभ कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने डीएस की मौजूदगी में किया।
इस मौके पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण सहित पूर्व निदेशक प्रो. नीरज शर्मा मौजूद रहे। कुलपति ने इस दौरान पूर्व निदेशक प्रो. नीरज शर्मा को सम्मानित भी किया।