फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में एडमिशन के साथ पाएं टू-व्हीलर लोन

Wed, 20 Aug 2014 11:22 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में कॉलेज में एडमिशन के साथ ही टू-व्हीलर लोन की स्कीम चलाई जा रही है।
विज्ञापन


एसजीआरआर पीजी कॉलेज में दाखिले चल रहे हैं, जबकि डीएवी पीजी कॉलेज में भी प्रथम वर्ष के एडमिशन गुरुवार से शुरू हो जाएंगे।

कई छात्र ऐसे भी हैं, जो दूर-दराज से कालेज पहुंचते हैं। पंजाब नेशनल बैंक ने 18 साल की उम्र से अधिक के छात्रों के लिए खास स्कीम चलाई है।

इसके तहत वह अपने माता-पिता के दस्तावेज देख दुपहिया वाहन मसलन स्कूटर मोटरसाइकिल या मोपेड आदि के लिए लोन हासिल कर सकते हैं।

साधारण लोन की तरह हैं इस लोन की शर्तें

अन्य बैंकों से भी दुपहिये के लिए लोन उपलब्ध है, हालांकि उन्होंने उम्र 21 वर्ष से अधिक रखी है, लेकिन लोन अगर कम राशि का है तो गारंटी कुछ राशि को गारंटी से छूट दी है।

एसबीआई के मैनेजर रमेश कुमार के अनुसार इस लोन की शर्तें साधारण लोन की ही तरह हैं।

इस तरह मुहैया है लोन
पंजाब नेशनल बैंक
स्कूटर, मोटरसाइकिल पर- 100000
मोपेड- 10000
रिपेमेंट अवधि- 5 साल
18 साल से अधिक उम्र
25000 तक कोई गारंटी नहीं
90 फीसदी तक लोन
विज्ञापन

इस तरह मुहैया है लोन

स्टेट बैंक आफ इंडिया
स्कूटर, मोटरसाइकिल पर- 75000
मोपेड, बैटरी चालित दुपहिया- 60000
फ्री एक्सीडेंटल इंश्योरेंस
रिपेमेंट अवधि- 3 वर्ष
21 वर्ष से अधिक उम्र

बैंक आफ बड़ौदा
स्कूटर मोटरसाइकिल- 100000
मोपेड- 5000
रिपेमेंट अवधि- पांच वर्ष
21 वर्ष से अधिक उम्र
50000 से ज्यादा पर थर्ड पार्टी गारंटी जरूरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें