चौ. चरणसिंह विश्वविद्यालय ने सत्र 2013-14 की मुख्य परीक्षाओं के शेड्यूल में एक बार फिर से संशोधन किया है। 20 अप्रैल को हुए संशोधन के बाद बीकॉम, एलएलबी और बीएससी के कुछ पेपरों में फिर से बदलाव किया है।
नए संशोधित शेड्यूल में बीकॉम सेकेंड ईयर में पेपर कोड सी-204 इनकम टैक्स का 30 अप्रैल को होने वाला पेपर अब पांच मई को सुबह 11 बजे से दो बजे की पाली में होगा।
एलएलबी थर्ड ईयर में पेपर कोड के-303 सिविल प्रोसीजर एंड लिमिटेशन का 31 मई को होने वाला पेपर अब दो जून सुबह 11 बजे से दो बजे की पाली में होगा।
आखिर में बीएससी थर्ड ईयर बी-307 न्यू और ओल्ड ऑर्गनिक कैमिस्ट्री का 16 जून को होने वाला पेपर अब 20 जून को सुबह 11 बजे से दो बजे की पाली में होगा।
एमएमएच में बीकॉम के इंटरनल एग्जाम 6 से
एमएमएच डिग्री कालेज में बीकॉम के इंटरनल एग्जाम की तिथि घोषित हो गई है। बीकॉम के एचओडी डा. एमके जैन ने बताया कि बीकॉम के इंटरनल छह मई, नौ, 16 और 19 मई को आयोजित होंगे।
चौथे सेमेस्टर के छात्रों का इंटरनल सुबह साढ़े 10 बजे से 12 बजे तक की पाली में, जबकि सेकेंड सेमेस्टर के छात्रों का इंटरनल दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे की पाली में संपन्न होगा।