फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरकेएमवी: होनहार छात्राओं को ही मिलेगा हॉस्टल

Tue, 08 Jul 2014 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
आरकेएमवी कालेज में 85 फीसदी से कम अंक लेने वाली छात्राओं को हास्टल में एडमिशन नहीं मिलेगी। सोमवार को प्रिंसिपल एड्रेस के दौरान कालेज की प्रधानाचार्य मीरा वालिया ने छात्राओं को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 12 जुलाई से कालेज में हॉस्टल आबंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कालेज में इस सत्र में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को रेगिंग को लेकर भी जागरूक किया।

प्रधानाचार्य मीरा वालिया ने बताया कि यदि सीनियर आपसे नाम पूछती हैं तो यह रेगिंग की श्रेणी में नहीं आता। लेकिन यदि किसी भी प्रकार से मानसिक अथवा शारीरिक तौर पर परेशान करने की कोशिश की जाती है तो कालेज प्रबंधन कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


प्राधानाचार्य ने बताया कि कालेज के नोटिस बोर्ड पर एंटी रेगिंग कमेटी के सदस्यों के मोबाइल नंबर लिख दिए जाएंगे। छात्राएं इन नंबरों पर फोन अथवा मेसेज कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है।

इसके अतिरिक्त छात्राएं सीधे प्रधानाचार्य से भी रेंगिग को लेकर शिकायत कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को आरकेएमवी परिवार का हिस्सा बनने पर बधाई दी।

उनसे पढ़ाई में अव्वल रहने के साथ साथ खेल कूद, एनसीसी, एनएसएस सहित अन्य गतिविधियों में भी आगे रहने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रो. सुनीला शर्मा सहित कालेज के अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें