छात्र संख्या के हिसाब से सूबे के सबसे बड़े कॉलेज डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने रिकॉर्ड जीत हासिल कर ली है।
अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के पारस 1775 वोटों से जीते। वहीं सचिव के लिए आर्यन के जगबीर ने जीत हासिल की है। नतीजे आने के बाद सभी विजय प्रत्याशियों को शपथ दिलवाई गई।
छात्र संख्या के हिसाब से सूबे के सबसे बड़े कॉलेज डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह नौ बजे से शुरू हो गई थी।
तीसरे राउंड की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के दावेदार नवदीप को 606 और पारस को 1611 वोट मिले थे। इसके साथ ही सहसचिव पर वंदना को 1225, यूआर पर मोनिका को 649, ट्रेजरार पर अनिता नेगी को 1568 वोट मिले थे।
दो राउंड की मतगणना के बाद एबीवीपी ने 620 की बढ़त बनाए रखी थी। इसके साथ ही महासचिव के पद पर आर्यन 105 वोट से आगे चल रही थी।
मतगणना स्थल पर बनाया गया है कंट्रोल रूम
चुनाव में 21 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया। कॉलेज प्रशासन ने मतगणना के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। चुनाव मीडिया प्रभारी डॉ. रवि दीक्षित ने बताया कि मतगणना स्थल पर कंट्रोल रूम बनाया गया था।
इससे जुड़े 12 सीसीटीवी कैमरों से मतगणना पर नजर रखी गई। काउंटिंग के लिए 15 टेबल लगाई गई। हर टेबल पर प्रत्याशियों के प्रतिनिधि मतगणना के दौरान मौजूद रहे। हंगामे से निपटने के लिए कॉलेज में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहा।
इन्होंने दर्ज की जीत
प्रत्याशी ---- पद ---- वोट
पारस - अध्यक्ष - 2873
जगबीर सिंह - सचिव - 1581
वंदना गुसाई - सह सचिव - 2165
मोनिका - विवि प्रतिनिधि - 1111
अनिता नेगी - कोषाध्यक्ष - 2568
आदित्य - छात्र स्नातक प्रतिनिधि (विज्ञान) -