फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू के कुलपति के हक में बड़ा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी को उनके पद पर पुनर्नियुक्ति दी गई है। राज्यपाल और विवि की चांसलर की ओर से जारी पुनर्नियुक्ति आदेशों में अब उनका सेवाकाल 24 मई 2017 तक रहेगा। प्रो. वाजपेयी ने 25 मई 2011 को विवि के कुलपति का पदभार संभाला था। उनका तीन साल का कार्यकाल 24 मई 2014 को समाप्त हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें छह माह का सेवा विस्तार 24 नवंबर तक मिला। उनका सेवा विस्तार समाप्त होने से पूर्व ही उन्हें पुनर्नियुक्ति दे दी गई है। प्रो. वाजपेयी की पुनर्नियुक्ति में 25 मई से 24 नवंबर तक दिए गए सेवा विस्तार को भी शामिल किया गया है। वे इन छह माह को मिलाकर कुल तीन साल तक पद पर कार्यरत रहेंगे। उनका कार्यकाल 24 मई 2017 को समाप्त होगा।

पुनर्नियुक्ति पाने वाले दूसरे वीसी

प्रो. वाजपेयी ने कहा कि सकारात्मक सहयोग से ही वे विश्वविद्यालय को नई अकादमिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सफल रहे और आगे भी प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने सीएम वीरभद्र सिंह का आभार जताया है।

प्रो. वाजपेयी विवि के 1971 से लेकर आज तक रहे कुलपतियों में दूसरे कुलपति होंगे, जिन्हें पुनर्नियुक्ति मिली है। इससे पूर्व प्रो. केसी मल्होत्रा ने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था।

उस समय कुलपति का कार्यकाल पांच साल ही होता था। उन्हें पुनर्नियुक्ति जरूर मिली थी, मगर वे अपना दूसरा कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन

एचपीयू को दिलाऊंगा ग्रेड ए का दर्जा: वीसी

प्रदेश विवि के कुलपति प्रो. एडीएन बाजपेयी को पुनर्नियुक्ति के बाद अपनी दूसरी पारी में उन्होंने विवि को नेक एनएएसी की ग्रेडिंग में बी से ए ग्रेड में लाने को अपनी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर रखा है। उन्होंने कहा कि विजन-2020 को पूरा करने के लिए और विवि का ग्रेड बढ़ाने के लिए वह वो सब करेंगे, जो जरूरी होगा।

विश्वविद्यालय की खराब वित्तीय स्थिति को पटरी पर लाने के सवाल पर कहा कि इसके लिए फीस बढ़ोतरी का कार्य पूरा कर लिया है। कर्मचारियों के वेतन और पेंशन भुगतान को क्राप्स फंड भी क्रिएट कर दिया गया है। बजट बढ़ोतरी का मामला सरकार से उठाया है। सरकार के सहयोग के बिना कुछ भी संभव नहीं है। कहा कि ऊना, मंडी और घणाहट्टी में अतिरिक्त कैंपस डेवलप करने का कार्य भी पूरा करना उनकी प्राथमिकता सूची में है। विश्वविद्यालय में शिक्षकों के रिक्त 195 से अधिक पद भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

इसके लिए आवेदन आ चुके हैं। साक्षात्कार और नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। एचपीयू की परीक्षा प्रणाली में सुधार लाने और उसकी कंप्यूटराइजेशन करने को जो कार्य शुरू किया गया है, उसे जल्द पूरा किया जाएगा। छात्रों की सुविधा को प्रवेश से लेकर परीक्षा परिणाम घोषित होने तक की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाएगा।

कुलपति ने कहा कि उन्हें सरकार ने दोबारा इस पद पर बैठाया है, उनका पूरा प्रयास होगा कि वे शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों की उम्मीदों पर खरा उतरें। विवि के वित्तीय संकट को दूर कर इसे विकास की राह पर लेकर जाएं। इसका ग्रेड एनएएसी की ग्रेडिंग में ए करवाएं। प्रो. बाजपेयी विवि के 24वें कुलपति हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें