सही वक्त पर प्रश्न पत्र न पहुंच पाने की वजह से वंचित रह गए एसएससी के 3888 अभ्यर्थियों की परीक्षा 23 फरवरी को डीएवी कॉलेज में होगी।
पढ़ें, आम आदमी के हक से मंत्रीजी के पति व बेटे की जेब हरी
एडीएम वित्त प्रताप सिंह शाह ने बताया कि एसएससी की ओर से इस संबंध में जानकारी भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में 1944 और द्वितीय पाली में 1944 अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित होने जा रही है।
पढ़ें, जल्दी करें, एम्स को चाहिए 672 डॉक्टर
इसकी सूचना एसएससी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हो गई है। गौरतलब है कि गत रविवार एसएससी की परीक्षा सही वक्त पर प्रश्न पत्र न पहुंचने की वजह से 17 के बजाए केवल नौ केंद्रों पर ही हो पाई थी।
पढ़ें, हाइब्रिड बीज से गेहूं की जगह उग आई 'खतरनाक' घास
एसएससी ने परीक्षा संबंधी बदलाव की जानकारी ईमेल से भेजी थी, जिसकी सूचना प्रशासन को सही वक्त पर नहीं लग पाई। इस वजह से आठ केंद्रों पर 3888 परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रह गए थे।