फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार रहें, पुलिस में होंगी 11 हजार भर्तियां

Tue, 22 Apr 2014 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस में जल्द 11 हजार जवानों की भर्ती की जाएगी। हरियाणा पुलिस आवास निगम के पुलिस महानिदेशक एवं प्रबंध निदेशक बीएस संधू ने विभाग की इस योजना का खुलासा करते हुए कहा कि प्रदेश में पुलिस जवानों की कमी है।
विज्ञापन


इसलिए सरकार ने 11 हजार जवानों की पुलिस में भर्ती करने की योजना तैयार की है। आदर्श आचार संहिता के बाद इन भर्तियों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद हरियाणा पुलिस में जवानों की कमी नहीं रहेगी। संधू सोमवार को करनाल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

पानीपत में 75 करोड़ से बनेगी नई जेल

पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने बताया कि हरियाणा पुलिस अपने जवानों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे रिहायशी मकानों में आधुनिक सुविधा दे रही है। पुलिस आवास निगम ने पिछले वर्ष भी 500 करोड़ रुपये खर्च किए और इस वर्ष करीब 125 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे रिहायशी मकान और पुलिस थाने बनाने की योजना है।

मानेसर, पलवल व मेवात में नई पुलिस लाइन बनाई जा रही है। इनका 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पानीपत में करीब 75 करोड़ रुपये की लागत से एक हजार व्यक्तियों की क्षमता वाली नई जेल बनाई जाएगी।

मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का दूसरा फेज शुरू

डीजी संधू ने दावा किया कि यहां कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज का निर्माण का कार्य जोरों पर है। यह मेडिकल कॉलेज निर्धारित समय दो वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा, मेडिकल कॉलेज के निर्माण की शुरुआत हुए अभी करीब आठ माह ही हुए हैं।

संधू ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए मेन सड़क को शीघ्र ही 10 फुट चौड़ा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा में सोनीपत और मेवात के मेडिकल कॉलेज के दूसरे फेज का काम भी चल रहा है, वह भी शीघ्र पूरा हो जाएगा। सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

नई पुलिस लाइन में लगेगा शहीद स्मारक

बीएस संधू ने बताया कि करनाल में नई पुलिस लाइन एक साल में बनकर तैयार हो जाएगी। पुरानी पुलिस लाइन की जो भी बिल्डिंग थी, उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज को सुपुर्द कर दिया है।

करनाल के शहीद स्मारक को नई पुलिस लाइन में बनाया जाएगा और पाश पुस्तकालय को भी नई जगह में शिफ्ट किया जाएगा। इस मौके पर डीसी बलराज सिंह, एसपी अभिषेक गर्ग, सीटीएम डीआर कैरों,  कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. सुरेंद्र कश्यप, डॉ. पीयूष शर्मा सहित कॉलेज से संबंधित विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें