फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे गजब! घंटों तक हवाई जहाज के पहियों पर बैठकर सफर करता रहा वो

विज्ञापन
विज्ञापन
घंटों सफर करने के बाद जब हवाईयन एयरलांइस अपने मंजिल पर उतरी वहीं तभी उसके कर्मचारियों को पता चला कि विमान के पहियों पर एक लड़का बैठा हुआ है।
विज्ञापन


ये हवाई जहाज पांच घंटे का सफर तय करके कैलिफोर्निया में उतरा। इस किशोर से अमरीका के संघीय जांच एजेंसी एफ़बीआई ने पूछताछ की।

लड़के की मेडिकल जाँच के बाद पता चला कि उसकी हालत स्थिर है लेकिन वो घर से भाग गया था।

बस प्लेन देखा और उस पर सवार

जब ये लड़का घर से भागा तो सेंट जोंस हवाई अड्डे पर पहुंचा। लड़के का कहना है कि वहां उसने बाड़ को लांघा और हवाई जहाज के पहियों पर सवार हो गया।

बीबीसी के मुताबिक प्लेन के प्रवक्ता का कहना है कि बच्चा घंटों प्लेन के पहियों पर लटकर सफर करने के बाद भी बच गया है। उनका कहना है कि बच्चा भागयशाली है तभी वो बच गया।

हैरान होने वाली बात ये है कि जब हवाई जहाज माउई के हवाई अड्डे पर पहुंचा तो वो बड़े आराम से पहिए वाली जगह से कूदकर बाहर आया और हवाई अड्डे पर टहलने लगा।

विज्ञापन

ऑक्सीजन की भारी कमी में रहा जिंदा

जब वह हवाई अड्डे पर उतरा तो उसके पास जो एकमात्र समान था, वह था उसके बालों में लगा कंघा।

इस उड़ान के दौरान वह 12 हज़ार मीटर की ऊंचाई पर ऑक्सीजन की भारी कमी और जमा देने वाली ठंड में भी ज़िदा रहा।

सफर के ज्रादातर वक्त किशोर बेहोश था। साल 1947 में जबसे रिकॉर्ड रखे जा रहे हैं, तब से लेकर अबतक माना जाता है कि पहिए वाली जगह में छिपकर यात्रा करने के क़रीब सौ प्रयास हुए हैं, इनमें से क़रीब तीन चौथाई लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें