फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने पूछा, क्यों खर्च नहीं हो रहा हमारा पैसा

Wed, 04 Jun 2014 09:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपी यूनिवर्सिटी की पूर्व एससीए ने मंगलवार से छात्रों की समस्याओं, यूजीसी व अन्य संस्थाओं से छात्र सुविधाओं के लिए आई करोड़ों की ग्रांट को इस्तेमाल न करने को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


पूर्व एससीए अध्यक्ष राजन हारटा और सचिव पीयूष सेवल ने दावा किया कि पहले दिन सैकड़ों छात्रों ने हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

अध्यक्ष ने कहा कि यूजीसी से करोड़ों की ग्रांट आने के बावजूद कुलपति उसे पुस्तकालय, क्लास रूम, वाईफाई जैसी सुविधाओं को मुहैया करवाने में खर्च करने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन


पुस्तकालय में बैठने के लिए कुर्सियां नहीं हैं, छात्रावासों में सुविधाओं का अभाव है, पीने के लिए साफ पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि कुलपति के छात्र विरोधी रवैये के कारण ही आम छात्र सुविधाओं से महरूम हैं।

छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है सह सचिव मोनिका ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को लेकर जल्द ही आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें