विश्वविद्यालय की पूर्व एससीए और एसएफआई ने कुलपति को हटाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। छात्र संगठन ने एचपीयू परिसर में वीसी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान के साथ-साथ पोस्टर वार भी शुरू कर दिया है। यही नहीं, वीसी के खिलाफ हर छात्र को पर्चे बांटे जा रहे हैं।
पूर्व एससीए अध्यक्ष राजन हारटा और पीयूष सेवल ने कहा कि कुलपति का विजन 2020 में 155 नए कोर्स शुरू किए गए, मगर वास्तविकता में सिर्फ बीएचएम का एक कोर्स शुरू हुआ। छात्रों को बैठने को जगह तक नहीं है।
इस कोर्स को तीन आवेदन आए हैं। विजन में रिजनल सेंटर खोलने की तैयारी की, धर्मशाला में खुले सेंटर में 45 गेस्ट फैकल्टी के सहारे काम चल रहा है। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने वीसी का एक खास पोस्टर बनाकर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
हालांकि, कुछ छात्र और शिक्षक इस तरह के पोस्टर लगाने पर आपत्ति भी जता रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि परिसर में इस तरह के पोस्टर लगाना शर्मनाक है। इन्हें तुरंत हटाया जाना चाहिए।