फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE बोर्ड दसवीं का रिजल्ट आज

Wed, 21 May 2014 07:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) दसवीं (ICSE)  का रिजल्ट बुद्धवार को घोषित करेगा। बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक यह परीक्षा परिणाम शाम 03 :00 PM बजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा मार्च महीने में आयोजित की थी। CISCE बोर्ड ने यह परीक्षा 03 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित की थी। दसवीं की परीक्षा की शुरुआत इंग्लिश पेपर -1 से हुई थी और समाप्ति एप्लाइड आर्ट से हुई थी। सीआईएससीई बोर्ड ने बारहवीं का परीक्षा परिणाम पहले ही घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट SMS के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं।

छात्र अपना रिजल्ट ICSE के साथ अपना यूनिक आईडी लिखकर मोबाइल नंबर 09248082883 पर भेजकर भी प्राप्त कर सकते हैं। CISCE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक जानकारी देते हुए कहा कि संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल ciscehelpdesk@orioninc.com पर मेल के जरिए या 022-67226106 नंबर पर कॉल कर भी रिजल्ट की अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


काउंसिल ने प्रत्येक प्रिंसिपल को ई-मेल आईडी उपलब्ध कराई है, जिससे वे भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। छात्र अपना रिजल्ट हॉल टिकट में दिए गए रॉल नंबर को डालकर देख सकते हैं।

अमर उजाला की पूरी टीम परीक्षा में शामिल छात्रों को उनके परीक्षा परिणाम के लिए शुभामनाएं देती है। छात्र अपना रिजल्ट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें