फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू की सातवीं कटऑफ जारी

Sat, 19 Jul 2014 04:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू ने सत्र 2014-15 के लिए सातवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के दाखिले शुक्रवार और शनिवार को होंगे।
विज्ञापन


खास बात है कि सामान्य श्रेणी के लिए भले ही दाखिले के लिए गिने-चुने मौके हों लेकिन ओबीसी, एससी, एसटी और शारीरिक रूप से अशक्त वर्ग के दाखिले कई कॉलेज में हो सकते हैं। इस लिस्ट में आरक्षित वर्गों के लिए कई पॉपुलर कोर्स में दाखिले के विकल्प खुले हुए हैं।

मिरांडा हाउस में बीएससी फिजिकल साइंस, कंप्यूटर साइंस में 87.66 फीसदी पर दाखिला हो सकता है, बाकी सभी कोर्स में सामान्य के लिए दाखिले बंद हो गए हैं। यहां ओबीसी व एससी-एसटी के लिए अंग्रेजी और एससी-एसटी के लिए ईको में गुंजाइश है।
विज्ञापन


सातवीं लिस्ट में साइंस कोर्स में सामान्य श्रेणी के लिए इक्का-दुक्का कोर्स में ही मौका है, जबकि कुछ साइंस कोर्स में रिजर्व कैटेगिरी के लिए दाखिले की संभावनाएं हैं। कुछ कोर्स में सामान्य के लिए दाखिले खुल भी गए हैं।

जहां तक रिजर्व कैटेगरी की बात है तो आउट ऑफ कैंपस में दाखिले के विकल्प कम हैं, जबकि कई कॉलेजों में पहली कटऑफ हाई जाने के कारण आरक्षित वर्ग के पास अब भी मौके हैं। अंबेडकर कॉलेज में रिजर्व कैटेगिरी के पास लगभग सभी कोर्स में दाखिले का विकल्प है।
 
सामान्य के लिए यहां हैं मौके
नॉर्थ कैंपस के हंसराज, हिंदू, आईपी और दौलतराम जैसे कॉलेजों की बात करें तो एक-दो कोर्स में दाखिले की गुंजाइश है। दौलत राम में बीएससी जूलॉजी में 87 फीसदी पर दाखिला मिल सकता है। वहीं, रामजस में बीकॉम पास में 97-95 फीसदी पर मौका है।

इसी तरह से हिंदू कॉलेज में अंग्रेजी में 97-95.50, फिलॉस्फी में 92.25-96 और बीए प्रोग्राम में 94.75-93.75 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। हंसराज में अंग्रेजी में 94.25-96 और इतिहास में 92.5-94.5 फीसदी पर दाखिले का विकल्प है। आईपी में भी हिंदी में 78 फीसदी, बीए में 84.5-89.5 और इतिहास में 89-91 पर दाखिले की गुंजाइश है।
विज्ञापन


मैत्रेयी कॉलेज में बीकाम पास की कटऑफ 92.25-93.75, जबकि रामलाल आनंद कॉलेज में बीकॉम पास की 92 और बीकॉम ऑनर्स की 94.5 फीसदी है। कमला नेहरू में बीकॉम प्रोग्राम में 92.5-94.5 फीसदी पर दाखिला मिल सकता है। आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज में ईको में 94-96.75 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। केशव महाविद्यालय में बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स में 89 फीसदी पर दाखिला मिल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें