एलयू में शुक्रवार को पीजी की कई कक्षाओं के सेमेस्टर परीक्षा
का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
एलयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अकील अहमद
ने बताया कि एमए संस्कृत प्रथम व तृतीय सेमेस्टर, एमफिल संस्कृत प्रथम
सेमेस्टर, एमए भाषा विज्ञान प्रथम व तृतीय सेमेस्टर, एमफिल हिन्दी प्रथम
सेमेस्टर, एमए वेस्टर्न हिस्ट्री तृतीय सेमेस्टर, एमए अरेबिक प्रथम व तृतीय
सेमेस्टर, एमए पर्शियन प्रथम व तृतीय सेमेस्टर, एमए अरब कल्चर प्रथम व
तृतीय सेमेस्टर और एमए सीसीजेए प्रथम सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया गया
है।
परीक्षा परिणाम एलयू की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।