फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसईई में तीन बार विकल्प भरने का मौका

Wed, 19 Feb 2014 09:08 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भर में इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) 2014 में सफल अभ्यर्थियों को इस बार काउंसलिंग में तीन बार च्वॉइस भरने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को यह निर्णय सेंट्रल एडमिशन बोर्ड (कैब) की बैठक में लिया गया। स्टूडेंट्स पिछली बार की तरह इस बार भी काउंसलिंग सेंटर पर जाकर अपने डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन करवाएंगे।

इसके बाद वे घर पर साइबर कैफे से इंटरनेट की मदद से अपनी चॉइस भर सकेंगे। जिन स्टूडेंट्स को च्वॉइस भरने में दिक्कत होगी उन्हें काउंसलिंग सेंटर पर च्वॉइस भरवाई जाएगी।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए इस बार यूपी और दिल्ली के अलावा पूरे देश में परीक्षा केन्द्र बनाए जाएंगे। इससे दूर-दराज के इलाकों से स्टूडेंट्स को यहां परीक्षा देने के लिए नहीं आना होगा।

इसी के साथ मई के अंतिम सप्ताह में काउंसलिंग शुरू करने की तैयारी की जा रही है। यूपीटीयू के रजिस्ट्रार यूएस तोमर ने बताया कि एसईई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 व 20 अप्रैल को आयोजित करवायी जाएगी।

मई के अंतिम सप्ताह में हम काउंसलिंग शुरू कर होने के साथ ही जून में हर हाल में काउंसलिंग खत्म कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार स्टूडेंट्स को तीन बार चॉइस भरने का मौका दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एनआईटी व आईआईटी में दाखिले के कारण जो सीटें खाली होती हैं उन्हें अपग्रेडेशन के माध्यम से भरा जाएगा।

ऐसे में अगर स्टूडेंट्स को लगता है कि पहली बार में उसे अच्छा संस्थान व कोर्स नहीं मिला तो वह दूसरी व तीसरे चांस में अपना मनपसंद कोर्स व कॉलेज पा सकेंगे।

यूपीटीयू के प्रति कुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव ने बताया कि इस बार स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए पूरे देश में केंद्र बनाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि उत्तर भारत में झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ की राजधानी व बड़े शहरों में परीक्षा केन्द्र बनाए जाएंगे। अगर साउथ इंडिया से किसी स्टूडेंट्स ने आवेदन किया तो वहां भी परीक्षा केन्द्र बनाएंगे।

एसईई के ऑनलाइन व ऑफ लाइन आवेदन फॉर्म 25 फरवरी से जारी किए जाएंगे। बैठक में यूपीटीयू के कुलपति प्रो. आरके खांडल, प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा नीरज कुमार गुप्ता व करीब 20 से अधिक इंजीनियरिंग कॉलेजों के प्रबंधक व निदेशक शामिल हुए।

मालूम हो कि इस बार एसईई काउंसिलिंग में तीन बार विकल्प भरने का मौका दिए जाने की खबर सबसे पहले अमर उजाला ने प्रकाशित की थी। मंगलवार को कैब की बैठक में इस पर मुहर भी लग गई।

काउंसलिंग सेंटर पर अनियमितता तो होगी कार्रवाई
यूपीटीयू प्रशासन ने बैठक में दो टूक कहा कि काउंसलिंग को लेकर अगर किसी सेंटर ने लापरवाही बरती तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यूपीटीयू के प्रति कुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव ने बताया कि काउंसलिंग में लापरवाही का दोषी पाए गए लोगों को सजा दी जाएगी। उन्हें आगे से इसके लिए डिबार भी किया जा सकता है।

अगर दाखिले में कोई खेल उजागर हुआ तो एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। स्टूडेंट्स को काउंसलिंग सेंटर पर पूरी सुविधाएं दी जाएंगी।

प्रो. जगवीर सिंह बनेंगे एसईई के समन्वयक
यूपीटीयू द्वारा आयोजित होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) की तैयारियों के लिए पहले से ही टीम बनाई जा चुकी है। इसमें आर्किटेक्चर फैकल्टी के डीन प्रो. जगवीर सिंह, आईईटी के प्रोफेसर गिरीश चंद्रा, डॉ. संजय सिंह और रजिस्ट्रार तनवीर ताहिर को शामिल किया गया है।

यह कमेटी एसईई से संबंधित तैयारियों में जुटी हुई है। अब सरकार की ओर से यूपीटीयू को एसईई की जिम्मेदारी मिलने के बाद एसईई का समन्वयक प्रो. जगवीर सिंह को बनाया जाना तय है। प्रो. सिंह इस समय यूपीटीयू की एंटी रैगिंग कमेटी के चेयरमैन भी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें