फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू चुनाव में गुल खिलाना चाहती है 'आप'

Sat, 02 Aug 2014 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा, लोकसभा चुनाव के बाद अब आम आदमी पार्टी पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


पार्टी की लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार रहीं गुल पनाग खुद इसके लिए इंट्रेस्टेड दिखाई दे रही हैं। शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचते ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता की मीटिंग ली।

स्थानीय नेताओं और पार्टी से जुड़े छात्र नेताओं ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि पीयू चुनाव में आप की भागीदारी होनी चाहिए।

पार्टी के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों का एक बड़ा वर्ग जुड़ा है। यह वर्ग चाहता है कि पार्टी छात्र संघ चुनाव लड़े, क्योंकि कोई भी पार्टी छात्रों के उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही हैं।
विज्ञापन


गुल पनाग भी इस प्रस्ताव पर काफी उत्साहित दिखीं। उन्होंने बताया कि इस बारे में सेंट्रल लीडरशिप से बातचीत कर रविवार तक फैसला ले लिया जाएगा। सेक्टर-16 में आयोजित बैठक में पार्टी के कई अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

मीटिंग में विजयपाल, कौशल सिंह, नरेश गर्ग बाबी, एचके अरोड़ा, अनिल कुमार, राजीव गोदारा, मंजीत सिंह, अर्जुन श्यौराण, प्रोफेसर मंजीत व नाजर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
शाम के वक्त गुल पनाग पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डिंपल के घर गईं। डिंपल का पिछले हफ्ते ही उसके पति ने सेक्टर-16 में गोलियां चलाकर मर्डर कर दिया था। गुल पनाग उनके घर पहुंची और अपनी संवेदना भी प्रकट की। डिंपल के पिता माम चंद पार्टी के कार्यकर्ता भी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी उनके साथ डटकर खड़ी है। बच्चों व बहनों से मिलने के बाद गुल ने मीडियाकर्मियों से बात की। उन्होंने कहा कि पार्टी की चंडीगढ़ प्रशासन से तीन मांगें हैं। इनमें डिंपल की बड़ी बहन को सेक्टर 16 के हास्पिटल में नौकरी दी जाए, क्योंकि डिंपल के दोनों बच्चों को अब वे पाल पोस रही हैं।
विज्ञापन


दूसरी डिमांड इस केस की स्वतंत्र जांच की जाए। तीसरी डिमांड यह है कि लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए, जो इस केस को हलकेमें लेते रहे। यदि वे सचेत होते तो डिंपल की जान बच जाती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें