फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू कैंपस में गुल्लक, बाढ़ पीड़ितों की करें मदद

Fri, 12 Sep 2014 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से आई बाढ़ में अपना सब कुछ खो चुके बाशिंदों की जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने भी मदद के लिए हाथ उठाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


जम्मू निवासियों के लिए पीयू स्टूडेंट, शिक्षक और नॉन टीचिंग स्टॉफ एकजुट होकर आर्थिक मदद की तैयारी कर रहा है। इस काम की शुरुआत पीयू स्टूडेंट काउंसिल और एनएसयूआई छात्र नेता करेंगे।

सोमवार से पीयू कैंपस में विशेष मदद अभियान शुरू करने की तैयारी है। उत्तराखंड में दो साल पहले हुई त्रासदी में भी पीयू के स्टूडेंट और स्टॉफ ने काफी मदद की थी। नॉन टीचिंग स्टॉफ की ओर से गाड़ियों में कंबल आदि भरकर भेजे गए थे। 
विज्ञापन

स्टूडेंट सेंटर पर रखेंगे गुल्लक

एनएसयूआई छात्र नेता मनोज लुबाना ने बताया कि जम्मू में आई प्राकृतिक आपदा में पंजाब यूनिवर्सिटी के सभी स्टूडेंट एकजुट होकर हर संभव मदद करेंगे। लुबाना ने बताया कि सोमवार से पीयू के स्टूडेंट सेंटर से लेकर हर विभाग में एक गुल्लक रखा जाएगा।

पीयू के स्टूडेंट और शिक्षक गुल्लक में जम्मू के लोगों की मदद के लिए पैसे डाल सकेंगे। उन्होंने कहा कि पीयू के सभी विभागों में सुबह 9 से 10 बजे तक गुल्लक लेकर स्टूडेंट काउंसिल और वालंटियर्स जाएंगे।

तीन दिन तक कैंपस में आर्थिक मदद के लिए खास अभियान चलाया जाएगा। बुधवार को सभी बंद गुल्लक को पीयू स्टूडेंट काउंसिल का एक दल जम्मू सरकार को कैंपस से जुटाई गई सारी राशि भेंट कर देगा। कुछ छात्र नेता जम्मू जाने की तैयारी कर रहे हैं।

टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टॉफ भी करेगा मदद

भारी बारिश से तबाही में फंसे जम्मू वासियों की मदद के लिए पीयू का टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टॉफ भी मदद के लिए तैयार है।

सूत्रों के अनुसार सोमवार को इस संबंध में अधिकारियों की एक बैठक की जाएगी, जिसमें स्टॉफ एसोसिएशन के अधिकारियों की अनुमति मिलने पर एक दिन का वेतन जम्मू राहत कोष में देने का अभी प्रस्ताव चल रहा है, लेकिन अंतिम फैसला सभी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टॉफ की सहमति के बाद ही लिया जाएगा।

नॉन टीचिंग एसोसिएशन के पूर्व प्रधान धर्मपाल शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर आज मुसीबत में है, ऐसे में सभी का फर्ज बनता है कि किसी भी तरह मदद की जाए।
विज्ञापन

पीयू स्टूडेंट काउंसिल ने बढ़ाया कदम

पीयू स्टूडेंट काउंसिल जम्मू बाढ़ पीड़ितों के लिए पूरी मदद करेगा। काफी स्टूडेंट भी इस नेक काम के लिए आगे आए हैं। जल्द ही कैंपस में गुल्लक के माध्यम से फंड इकट्ठा कर जम्मू में भेजा जाएगा।
दिव्यांशु बुद्धिराजा, प्रेसिडेंट पीयू स्टूडेंट काउंसिल

बाढ़ से ग्रस्त जम्मू वासियों को इस समय मदद की सख्त जरूरत है। कैंपस में सभी छात्र संगठनों को मिलकर इस अच्छे काम में भागीदार होना चाहिए। इनसो भी इस काम में स्टूडेंट काउंसिल का पूरा सहयोग देगी।
अनिल घनघस , इनसो छात्र नेता  

जम्मू बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए मंगलवार को पीयू नॉन टीचिंग फेडरेशन की मीटिंग बुलाई गई है। सभी कर्मचारी इस घड़ी में लोगों की पूरी मदद करेंगे। मदद किस तरह और कितनी की जाएगी इस संबंध में बैठक में फैसला लिया जाएगा। पहले भी पीयू कर्मचारी ऐसे मौकों पर मदद करते रहे हैं।
दीपक कौशिक, प्रेसिडेंट नॉन टीचिंग एसोसिएशन पीयू

पूटा सभी टीचर्स से जम्मू बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए अपील करेगा। पूरे कैंपस को इस मामले में हाथ बढ़ाने चाहिए।
प्रो.रजत संधीर, प्रेसिडेंट पंजाब यूनिवर्सिटी टीचिंग एसोसिएशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें