फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 16 छात्रों को दिया जॉब का ऑफर

Sun, 10 Nov 2013 01:31 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री पूरी करने के पहले ही नौकरी मिलने की खुशी। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के डॉ. एसएस भटनागर इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसएसबीयूआईसीईटी) के 16 छात्रों के लिए शनिवार को ऐसा ही खुशी का दिन था।
विज्ञापन


इनका चयन रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर लिया है। इन्हें 5.50 लाख रुपये का सालाना पैकेज दिया गया है।

चयनित होने वाले एक छात्र स्पर्श ने कहा कि 21 साल की आयु में नौकरी मिलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। रिलायंस जैसी बड़ी कंपनी के साथ जुड़ना ही बहुत सम्मान की बात है।

पिछले साल चुने थे 11 छात्र
पिछले साल रिलायंस ने कैमिकल इंजीनियरिंग के 11 छात्रों को चुना था और उन्हें 5.30 लाख रुपये का सालाना पैकेज दिया था।

इस साल एसएसबीयूआईसीईटी के 30 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट के तहत नौकरी मिल गई है और आने वाले दिनों में कई और विद्यार्थियों को नौकरी मिल जाएगी।

अभी तक अधिकतम पैकेज 8.5 लाख रुपये ऑफर किया गया है और यह पैकेज यूनाइटेड ऑयल प्रोडक्ट्स (यूओपी) ने ऑफर किया है।

पिछले साल इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने विभाग के तीन छात्रों को प्लेसमेंट दी थी और उन्हें 10 लाख रुपये ऑफर किए थे।

सभी 80 स्टूडेंट्स को नौकरी मिलने की उम्मीद
एसएसबीयूआईसीईटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. एसके अग्रवाल ने कहा कि अब तक जिन कंपनियों ने छात्रों को प्लेसमेंट दी है उनमें इंफोसिस, यूओपी, कैडबरी, नेसले शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कई और कंपनियां आएंगी। उम्मीद है कि प्लेसमेंट में ही योग्य सभी 80 विद्यार्थियों को नौकरी मिल जाएगी।

यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल में जल्द होगी प्लेसमेंट
पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में भी प्लेसमेंट का दौर शुरू हो चुका है और कई छात्रों की प्लेसमेंट हो चुकी हैं।

इंजीनियरिंग के बाद अब जल्द ही यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल में भी प्लेसमेंट का दौर शुरू होगा। पिछले साल यूआईईटी के दो विद्यार्थियों को 10 लाख तक का पैकेज मिला था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें