फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रही रैगिंग,GGI में बी-फॉर्मा स्टूडेंट से मारपीट

Tue, 01 Oct 2013 08:47 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद रोड स्थित गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बी-फॉर्मा फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र अमर शुक्ला के साथ सीनियर छात्रों ने मारपीट की।
विज्ञापन


उसे कैंपस के भीतर वह बाहर बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। कई दिनों तक प्रताड़ित किए जाने के बाद स्टूडेंट ने इसकी शिकायत ई-मेल के जरिए बीते 25 सितंबर को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की सेंट्रल एंटी रैगिंग सेल से कर दी।

इसके बाद नई दिल्ली से सेंट्रल एंटी रैगिंग सेल ने मामले की जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए गौतम बुद्ध् प्राविधिक विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) को यह मामला सौंप दिया है।
विज्ञापन


पढ़ें- रैगिंग की दहशत: दिन रात खौफ में जी रहे ये छात्र

जीबीटीयू के स्टेट एंटी रैगिंग सेल के प्रभारी प्रो. जगवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जांच स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंस (एसएमएस) के निदेशक प्रो. बीआर सिंह को सौंप दी है और उनकी कमेटी मामले की जांच में जुटी हुई है।

पढ़ें- नहीं थम रही रैगिंग, गली में खींचकर जूनियर्स को पीटा

प्रो. सिंह ने बताया कि जिन दो सीनियर्स पर रैगिंग के आरोप लगे हैं उन्हें इंस्टीट्यूट से पहले ही निलंबित कर चुका है। मामले की जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- ...तो होमगार्ड करा रहे लखनऊ पॉलीटेक्निक में रैगिंग !

गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बी-फॉर्मा फर्स्ट सेमेस्टर में पढ़ने वाले छात्र अमर शुक्ला का कहना है कि उसे बीते कई दिनों से दो सीनियर्स बुरी तरह परेशान कर रहे थे। जिससे वह परेशान हो गया था।
विज्ञापन


पढ़ें- केजीएमयू में भी रैगिंग! सीनियर्स हड़काते हैं फोन पर

जीबीटीयू के स्टेट एंटी रैगिंग सेल के प्रभारी प्रो. जगवीर सिंह कहते हैं कि उन्हें दो दिन पहले यह मामला यूजीसी की ओर से सौंपा गया है।

मारपीट करने वाले बी-फॉर्मा अंतिम वर्ष के दो स्टूडेंट भवन कांत और गोविंद राय को पहचान लिया गया है। कॉलेज इन्हें पहले ही निलंबित कर चुका है और आगे जांच में इन पर आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें