बेटी की दूसरी शादी का विरोध करना रौनक को भारी पड़ गया। बीवी और बेटी ने एक महिला तांत्रिक को 18 हजार रुपए की सुपारी दे दी।
महिला तांत्रिक के इशारे पर खुद बेटी के प्रेमी ने घर में सोते समय रौनक की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने सोमवार को हत्यारोपियों को बेनकाब कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
घटना उत्तर प्रदेश के अमरोहा का है। देहात थाना क्षेत्र के चक धनौरा गांव में 25/26 सितंबर की रात अज्ञात हमलावरों ने रौनक अली की घर में सोते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी।
हालांकि, उस समय परिजनों ने किसी प्रकार की रंजिश से इंकार किया था। लेकिन पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी राबिया की जुबान लड़खड़ाई तो सख्ती पर सारे राज खुलते चले गए।
बताते हैं कि रौनक ने दो साल पूर्व अपनी बेटी शबनम की शादी मुरादाबाद के रहने वाले शाहनवाज से की थी। लेकिन, शबनम की पति से नहीं बनी और वो मायके आ गई।
इश्कराबिया और शबनम का शहर के मुहल्ला नल में तंत्रमंत्र का काम करने वाली अफसाना के घर आना जाना था। यहां शबनम की मुलाकात माहिर से हुई। दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ गया।
बेटी दूसरी शादी करना चाहती थी, मगर राबिया की रजामंदी के बावजूद रौनक विरोध कर रहा था। इसलिए राबिया ने अफसाना को 18 हजार रुपए में पति की सुपारी दे दी।
अफसाना के कहने पर माहिर ने सोते समय रौनक की गोली मारकर हत्या कर दी।
मां-बेटी ने देखा था मौत का तमाशामाहिर ने जब रौनक को गोली मारी तो राबिया और शबनम जाग रहीं थीं। दम तोड़ने के बाद मां-बेटी ने शोर मचाया। तब तक माहिर फरार हो चुका था। इसके बाद चीख पुकार का नाटक देखने वाले ग्रामीणों ने सोमवार को हत्या का खुलासा होने पर दांतों तले अंगुली दबा ली।