फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन मुद्दों पर होगी पीयू सिंडीकेट की बैठक में चर्चा

Sun, 20 Apr 2014 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) से संबद्घ कालेजों में नए शिक्षा सत्र से अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में सेमेस्टर सिस्टम शुरू करने के प्रस्ताव पर सिंडीकेट की 26 अप्रैल को होने वाली बैठक में चर्चा होगी।
विज्ञापन


बैठक का एजेंडा शनिवार को जारी कर दिया गया।  पिछले माह हुई सिंडीकेट की बैठक के सप्लीमेंटरी एजेंडा में इस मुद्दे को शामिल किया गया था, लेकिन समय कम होने के कारण सप्लीमेंटरी एजेंडे पर चर्चा ही नहीं हो सकी थी।

इससे इस मुद्दे पर पिछली बैठक में चर्चा नहीं हो पाई थी। सिंडीकेट की मंजूरी के बाद इस प्रस्ताव पर सीनेट की मुहर अगर लग जाती है तो इसे नए सत्र से लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सिंडीकेट की बैठक में पीयू और इससे संबद्ध कालेजों के लिए तैयार किए गए नए एकेडमिक कैलेंडर को मंजूरी मिलेगी। नए एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार नया शिक्षा सत्र 7 जुलाई से शुरू होगा और इसी दिन से अगले शिक्षा सत्र के लिए दाखिला शुरू हो जाएगा।

पीयू और कालेजों में 26 मई से 6 जुलाई तक गरमी की छुट्टियां रहेंगी। एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार पीयू और इससे संबद्ध कालेजों में बिना लेट फीस के दाखिला 7 से 15 जुलाई तक होगा और उसके बाद 16 से 28 जुलाई तक दाखिला प्रिंसिपल की मंजूरी और 500 रुपये लेट फीस के साथ होगा।

कुलपति की मंजूरी लेकर देरी से दाखिला लेने वाले छात्रों को पिछले साल की तरह ही 1800 रुपये लेट फीस देनी होगी। कुलपति की मंजूरी के साथ दाखिला 29 जुलाई से 20 अगस्त तक होगा।

सिंडीकेट की बैठक में पीयू और कालेजों के लिए नए फीस ढांचे पर कमेटी गठित करने को लेकर भी फैसला होगा। सीनेट की पिछले माह हुई बैठक में यह तय हुआ था कि फीस ढांचे की समीक्षा करने के लिए कमेटी का गठन किया जाए।

बैठक में रयात एंड बाहरा इंस्टीट्यूट में पांच वर्षीय बीए और बीकॉम एलएलबी कोर्स शुरू करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। साथ ही सेक्टर-26 स्थित होमियोपैथिक कालेज के लिए तैयार हुई नई इंटरनल प्रमोशन पॉलिसी को भी स्वीकृति दी जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें