अंडर-16 टीम के लिए चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन ट्रायल लेने जा रही है। ट्रायल आज सुबह 10 बजे से गवर्नमेंट मॉडल स्कूल सेक्टर-19 में लिए जाएंगे।
इसमें 01-09-1998 के बाद की जन्म तिथि वाले खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी सफेद ड्रेस और किट के साथ आएं।
ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ी हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।