फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट आज, ये होगा एंट्री रूट

Fri, 23 May 2014 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की ओर से विभिन्न अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए शनिवार को होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-यूजी) में 15 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


पीयू प्रशासन ने सीईटी की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीईटी (यूजी) के लिए कैंपस में विभिन्न एग्जाम सेंटर स्थापित किए गए हैं।

एग्जाम देने वाले स्टूडेंट के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए लॉ ऑडिटोरियम, इंग्लिश ऑडिटोरियम खोला जाएगा। ताकि उन्हें गर्मी में परेशान न होना पड़े। साथ ही परीक्षार्थियों के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी। सेंटर नंबर एक से पांच के लिए पीयू के गेट नंबर-एक (पीजीआई) के सामने से एंट्री होगी।

सेंटर नंबर नौ से 14 और 16 और 17 सेंटर में जाने के लिए गेट नंबर-दो (सेक्टर-15 के सामने) से एंट्री होगी। सेंटर नंबर छह से आठ और 15 सेंटर की एंट्री गेट नंबर तीन (सेक्टर-25) से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें