पंजाब यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार शाम को बीए प्रथम वर्ष का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अप्रैल 2014 में परीक्षा देने वाले सिर्फ 45.62 फीसदी स्टूडेंट ही पास हो सके।
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंदर सिंह के अनुसार बीए प्रथम वर्ष में 60,227 विद्यार्थी अपीयर हुए जिसमें से सिर्फ 27,476 स्टूडेंट ही पास हुए। रिजल्ट पीयू की वेबसाइट- http://results.puchd.ac.in पर देखा जा सकता है।
एएस कालेज फॉर वुमन खन्ना (लुधियाना) की छात्रा आलीशा ने पंजाब यूनिवर्सिटी बीए प्रथम वर्ष में टॉप किया है। आलिशा ने 800 में से 690 अंक हासिल किए हैं।
एसडी कालेज फॉर वुमन मोगा की प्रियंका दूसरे और गवर्नमेंट कालेज फॉर गर्ल्स लुधियाना की कनिका भल्ला तीसरे स्थान पर रही।
सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कालेज फॉर वुमन की छात्रा ऐश्वर्या अरोड़ा ने चौथा और इसी कालेज की रिदम सिंह रंधावा पांचवें स्थान पर रहीं। जीसीजी-11 की पुनीत करवाल छटे स्थान पर रही।