पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल 17 से 19 नवंबर तक सालाना फेस्ट आगाज-2014 आयोजित करेगी। फेस्ट में पहली बार विभिन्न स्तर पर पीयू का नाम रोशन करने वाले 40 होनहारों को सम्मानित किया जाएगा।
पीयू की प्रतिभाओं को निखारने के लिए पहली बार आगाज में कई नए प्रयोग किए जाएंगे। 17 नवंबर को कार्यक्रम की शुरुआत पीयू लॉ ऑडिटोरियम में होगी। 18 की शाम फैशन शो और दृष्टिहीन स्टूडेंट की प्रस्तुति खास रहेगी।
19 नवंबर की शाम गायक फलक की प्रस्तुति और सम्मान समारोह होगा। इस दौरान 15 से अधिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पीयू स्टूडेंट काउंसिल कोटे से कार्यक्रम के लिए करीब 3.50 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है।