फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया और राहुल से मिले पीयू प्रेसिडेंट दिव्यांशु

Sun, 07 Sep 2014 11:38 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र काउंसिल चुनाव में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की जीत पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एनएसयूआई के नेताओं को बधाई दी है।
विज्ञापन


छात्र काउंसिल के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने वाले दिव्यांशु बुद्धिराजा और उपाध्यक्ष स्निग्धा बावा ने शनिवार को नई दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की। उनके साथ एनएसयूआई के नेता बरिंदर सिंह ढिल्लों और मनोज लुबाणा भी थे, जिन्होंने एनएसयूआई को जीत दिलवाने में अहम भूमिका निभाई है।

एनएसयूआई के इन छात्र नेताओं को कांग्रेस के सांसद और हरियाणा के मुख्य मंत्री के बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलवाया। हुड्डा ने इस अवसर पर कहा कि चंडीगढ़ अब जीत लिया है अब हरियाणा की बारी है।
विज्ञापन


मनोज लुबाणा ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने उन्हें जीत की बधाई दी और कहा कि उन्हें आगे भी इसी तरह से काम करते हुए छात्रों के मुद्दे उठाने हैं। वह उनकी हर संभव सहायता करेंगे। लुबाणा ने कहा कि उनकी यह मुलाकात काफी अच्छी रही।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें