यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा के सीसैट पैटर्न पर मचे हंगामे के बीच उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सीसैट पैटर्न का भी विरोध शुरू हो गया है।
शनिवार को युवाओं ने इस बाबत मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात की। सीएम ने कमेटी गठित कर मामले की जांच कराने का भरोसा दिया है।
यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी की अगुवाई में युवाओं का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिला।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से लागू पैटर्न प्रदेश के भौगोलिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े अभ्यर्थियों की समझ से बाहर है।