फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी में हड़ताल का चौथा दिन, कोई नहीं पूछने वाला!

Sat, 15 Nov 2014 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दून के डीएवी पीजी कॉलेज में ईवनिंग क्लासेज में जल्द दाखिले समेत कई अन्य मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे एनएसयूआई के दो कार्यकर्ताओं को यूरिन इंफेक्शन हो गया है। इसे गंभीर मानते हुए डॉक्टरों ने कार्यकर्ताओं को हड़ताल जल्द खत्म करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


डीएवी में अपनी मंगवाने के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ता मोहन भंडारी और आयुष गुप्ता भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शुक्रवार और शनिवार को जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि दोनों के यूरिन में किटोन बढ़ रहा है। इससे उनकी सेहत गिरती जा रही है। वजन भी कई किलोग्राम घट गया है।

डॉक्टरों ने कार्यकर्ताओं को भूख हड़ताल जल्द खत्म करने की सलाह दी है। पूरी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भी भेजी गई है। दूसरी ओर, हड़ताल के चौथे दिन भी कोई जिम्मेदार अधिकारी कार्यकर्ताओं से बात करने नहीं पहुंचा। हालांकि कॉलेज में 18 कमरों का निर्माण शुरू हो चुका है। मगर ईवनिंग क्लासेज में दाखिले का मसला अभी अटका है।
विज्ञापन


छात्र संगठन ही कर रहे विरोध
डीएवी प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने कहा कि ईवनिंग क्लासेज की दाखिला प्रक्रिया अटकी है। मुख्य वजह है कि कुछ छात्र संगठन सीटें नहीं बढ़ने तक दाखिला नहीं होने दे रहे हैं, जबकि एनएसयूआई समेत कई संगठनों का तर्क है कि फिलहाल आवंटित 980 सीटों पर दाखिले दिए जाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें