निजी आईटीआई संचालक अब स्टूडेंट्स से फीस लेने में मनमानी नहीं कर सकेंगे। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के साथ निजी आईटीआई संचालकों की बैठक में अधिकतम फीस पर सहमति बन गई है। निजी आईटीआई स्टूडेंट्स से अब अधिकतम 16,500 रुपये फीस ही ले सकेंगे।
अभी तक प्रदेश में निजी आईटीआई के लिए कोई फीस निर्धारित नहीं थी। ऐसे में निजी आईटीआई हर स्टूडेंट्स से मोलभाव करके अपने-अपने हिसाब से फीस लेती थीं।
भारत सरकार ने निजी आईटीआई के लिए अधिकतम फीस निर्धारित करने के निर्देश जारी किए हैं। अधिकतम फीस निर्धारित करने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों को सौंपी है। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने अधिकतम फीस निर्धारण के लिए निजी आईटीआई के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई थी।