फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट परीक्षा फॉर्म जमा करने की तिथि बढ़ी

Tue, 18 Mar 2014 10:34 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि ने छात्रों की भीड़ को देखते हुए दून में एक और परीक्षा केंद्र बनाया है। इसके साथ ही विवि ने प्राइवेट परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि चार दिन आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन


UIT में नया परीक्षा केंद्र
विवि के कुलसचिव प्रो. एके तिवारी ने बताया कि सेंट ज्यूड्स के निकट स्थित उत्तरांचल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बायोमेडिकल साइंसेज को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

अब दून में परीक्षा केंद्रों की संख्या छह हो चुकी है। आवेदक मंगलवार से यहां अपने परीक्षा फॉर्म जमा करा सकते हैं। इसके अलावा विवि ने प्राइवेट फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि अब 18 मार्च से बढ़ाकर 22 मार्च कर दी है।
विज्ञापन


इसके बाद 25 मार्च तक छात्र 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ अपने फॉर्म जमा करा सकते हैं। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही छात्रों की भारी भीड़ को देखते हुए विवि ने दो नए परीक्षा केंद्र बनाए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें