गढ़वाल विवि प्रशासन ने लंबे इंतजार के बाद प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में 809 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
18 जनवरी को गढ़वाल विवि ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी व बिड़ला परिसर स्थित परीक्षा केंद्रों पर प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा हुई थी। पीएचडी के 33 व एमफिल के 20 विषयों के लिए हुई परीक्षा में 2347 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
ये रहा रिजल्ट
अभ्यर्थी लंबे समय से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे। शनिवार को विवि प्रशासन ने प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया।
कुलपति ओएसडी व प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. डीएस नेगी ने बताया कि 809 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। इसमें 483 सामान्य, 163 ओबीसी, 127 एससी, 34 एसटी व 2 विकलांग श्रेणी के अभ्यर्थी शामिल हैं।
यहां देखें रिजल्ट
परीक्षा परिणाम www.entrance.hnbguedrp.in या www.hnbguac.in पर देखा जा सकता है। प्रो. नेगी ने बताया कि परीक्षा परिणाम सभी विभागाध्यक्षों व संकायाध्यक्षों को भेज दिया गया है। जल्द प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।