यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा भले ही अभी संपन्न न हो पाई हो लेकिन
कागज पर इसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को खत्म हो गई। यूपी बोर्ड की परीक्षा के
लिए बोर्ड ने 8 से 24 जनवरी के बीच की तिथि घोषित की थी।
यूपी
बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरण में होनी थीं। पहला चरण 8 जनवरी
से 24 जनवरी के बीच और दूसरा चरण 25 से आठ जनवरी के बीच आयोजित होना था।
लखनऊ मंडल में प्रयोगात्मक परीक्षाएं पहले चरण में होनी थी।
नियमानुसार
प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षकों का ब्यौरा कम से कम 15 दिन पहले आ
जाना चाहिए। बोर्ड की ओर से स्कूलवार कार्यक्रम नहीं भेजा जाता है ऐसे में
कॉलेजों को खुद ही परीक्षकों से संपर्क करना पड़ता है।
लखनऊ में परीक्षकों
का ब्यौरा ही बोर्ड की ओर से 10 जनवरी के बाद भेजा गया। ऐसे में प्रैक्टिकल
परीक्षा भी समय से शुरू नहीं हो पाईं। शुक्रवार को अंतिम तिथि समाप्त होने
के बाद भी सभी स्कूलों में प्रैक्टिकल पूरे नहीं हो पाए।