फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 दिसंबर से पहले होगा पीजी सेमेस्टर एग्जाम

Tue, 03 Nov 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएस यूनिवर्सिटी ने पीजी सेमेस्टर एग्जाम हर हालत में 24 दिसंबर तक कराने के निर्देश दिए है। यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी सूरत में एग्जाम में देरी न हो।
विज्ञापन


एग्जाम होते ही 26 दिसंबर तक विषयों के अंक वेबसाइट और हॉर्ड कापी यूनिवर्सिटी के पास भेजें, ताकि समय पर रिजल्ट जारी हो सके।

पीजी सेमेस्टर कोर्स का रिजल्ट कभी भी समय पर जारी नहीं होता। एडमिशन प्रक्रिया लंबी खिंचती है। इसका परिणाम यह होता है कि समय पर कोर्स पूरा नहीं हो पाता।

यूनिवर्सिटी प्रशासन भी देरी से डेटशीट जारी करता है। इन सभी कारणों से स्टूडेंट्स को डिग्री देरी से मिलती है। यूनिवर्सिटी के मीडिया प्रभारी डा. पीके शर्मा के मुताबिक बिगड़े शेड्यूल को ठीक करने के लिए ही यह सब किया जा रहा है।
विज्ञापन


सभी कॉलेजों को निर्धारित समय के अंदर कोर्स कंपलीट कराना है। यदि उन्हें अतिरिक्त कक्षाएं भी चलानी पड़े तो वह चलाएं। सेमेस्टर की आंतरिक  परीक्षाएं 24 दिसंबर तक पूरी कराएं।

इसके बाद 26 दिसंबर तक मार्क्स यूनिवर्सिटी में उपलब्ध कराए। रिजल्ट समय पर जारी होगा तो स्टूडेंट्स अन्य कोर्स के लिए किसी दूसरी यूनिवर्सिटी में अप्लाई कर सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें