आईआईटी से बाहर निकाले गए गए 72 छात्रों में से एक पर आखिरकार तनाव भारी पड़ गया। शनिवार को तनाव के चलते वह बेहोश हो गया। छात्र को आईआईटी अस्पताल से एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
करीब ढाई घंटे के इलाज के बाद छात्र की हालत में सुधार शुरू हुआ। डॉक्टर के मुताबिक छात्र को तनाव के कारण बेहोश हुआ था। जिसे पैनिक अटैक भी कहा जाता है।
आईआईटी से बाहर निकाले गए 72 छात्र मानसिक रूप से तनाव में हैं। इनमें से एक छात्र अभिषेक मंडल पुत्र हलधर मंडल निवासी पुरुलिया, पश्चिम बंगाल की शनिवार की शाम करीब चार बजे अचानक बेहोश हो गया। अभिषेक अपने सीनियर साथी के साथ हॉस्टल में ठहरा हुआ था। छात्रों ने पहले उसे आईआईटी अस्पताल में भर्ती कराया।
इसके बाद अभिषेक दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित गोठी अस्पताल के लिए रेफर किया गया। करीब ढाई घंटे बाद अभिषेक की हालत में सुधार होना शुरू हुआ।