फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स और पंचकर्म सहायक बनने का सुनहरा मौका

Sun, 17 Jan 2016 01:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं निदेशालय ने स्टाफ नर्स और पंचकर्म सहायक के 94 पदों पर विज्ञप्ति जारी की है। स्टाफ नर्स के 14 और पंचकर्म सहायक के 76 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी तय की गई है। अभ्यर्थी का प्रदेश के किसी भी सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


निदेशक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि स्टाफ नर्स के 14 पदों में से 11 सामान्य अभ्यर्थियों के लिए है। इसमें एक पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित है। इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए चार और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तीन पद आरक्षित हैं।

अभ्यर्थी को केमिस्ट्री, बायलॉजी और फिजिक्स विषय के साथ इंटरमीडिएट पास होना चाहिए। साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से आयुर्वेदिक परिचारिका का तीन वर्ष छह माह का डिप्लोमा और भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखंड में पंजीकृत होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु एक जनवरी 2016 को न्यूनतम 18 और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन


वहीं पंचकर्म सहायक महिला और पुरूष के 38-38 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी को बायलॉजी ग्रुप से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखंड से मान्यता प्राप्त आयुर्वेदिक पंचकर्म सहायक (पंचकर्म टेक्नीशियन) का एक वर्ष का डिप्लोमा और पंजीकरण भी आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में 24-24 पद सामान्य, एक-एक पद विकलांग, एक-एक पद भूतपूर्व सैनिक के लिए आरक्षित है। अभ्यर्थी की आयु एक जनवरी 2016 को न्यूनतम 21 और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें