फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएस में दाखिले के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Fri, 06 Dec 2013 09:35 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अब अभ्यर्थियों को संस्था की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय शुल्क का भुगतान डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड से किया जा सकेगा। नई व्यवस्था जनवरी, 2014 से लागू होगी।
कंपनी की वेबसाइट www.isci.edu पर जाकर अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। एक जनवरी, 2014 से नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके बाद क्षेत्रीय केंद्रों पर मिलने वाले रजिस्ट्रेशन फॉर्म मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के आवेदन फॉर्म केवल ऑनलाइन ही मान्य होंगे। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को अपने सभी प्रमाणपत्र स्कैन कराकर अटैच करने होंगे।

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद संस्था की ओर से अभ्यर्थियों को स्टडी मैटेरियल उनके घर के पते पर भेज दिया जाएगा।

संस्था के क्षेत्रीय केंद्रों पर अब केवल प्रॉस्पेक्टस की बिक्री की जाएगी। प्रॉस्पेक्टस स्वरूप भी बदल दिया गया है। प्रॉस्पेक्टस की नई कीमत 200 रुपए निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें