पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए एलएलबी कोर्स में दाखिले के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट 2014) की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
पढ़ें, एवरेस्ट विजेता बेटियों के लिए एक मां का संघर्ष
इस साल यह प्रवेश परीक्षा कई नए बदलावों से रूबरू होगी। जहां प्रथम 2500 छात्रों के पास अपनी पसंद का कालेज चुनने का अवसर मिलेगा होगा तो दूसरी ओर सभी प्रमाणपत्र ऑनलाइन भेजने होंगे।
देश के 14 विधि संस्थान शामिल
काउंसिलिंग में अभ्यर्थी देश के 14 विधि संस्थानों में दाखिले के लिए अपनी पसंद का कालेज चुन सकेंगे। अभी तक क्लैट में मेरिट सूची के आधार पर मैनुअली कालेज आवंटित किए जाते थे।
पढ़ें, सरकार का एक साल: फैसले लेकर रोलबैक करती रही
हालांकि, 2500 के बाद के अभ्यर्थियों के लिए मैनुअल मेरिट सूची की व्यवस्था ही जारी रहेगी। विकलांग अभ्यर्थियों को परीक्षा में 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
ये प्रमाणपत्र करने होंगे अटैच
जन्म प्रमाणपत्र, 10वीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर का फोटो, अभिभावकों के हस्ताक्षर के फोटो, जाति प्रमाण पत्र की पीडीएफ फाइल, विकलांगता प्रमाण पत्र की पीडीएफ फाइल, विशेष श्रेणी के प्रमाण पत्र की पीडीएफ फाइल।
इन संस्थानों में दाखिले का मौका
एनएलएसआईयू बैंगलोर, एनएएलएसएआर हैदराबाद, एनएलआईयू भोपाल, डब्ल्यूबीएनयूजेएस कोलकाता, एनएलयू जोधपुर, एचएनएलयू रायपुर, जीएनएलयू गांधीनगर, आरएमएलएनएलयू लखनऊ, आरजीएनयूएल पटियाला, सीएनएलयू पटना, एनयूएएलएस कोचि, एनएलयूओ कटक, एनयूएसआरएल रांची और एनएलयूजेएए गुवाहाटी।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की अंतिम तिथि : 31 मार्च 2014एडमिट कार्ड मिलने की तिथि : 14 अप्रैल 2014 सेपरीक्षा की तिथि : 11 मई 2014 (तीन बजे से पांच बजे तक)परिणाम की तिथि : 31 मई 2014प्रथम 2500 अभ्यर्थियों के काउंसिलिंग में आवेदन की अंतिम तिथि : 9 जून 2014