फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी दाखिला: गरीब कोटे के लिए 27 हजार ड्रॉ निकाले

Tue, 16 Feb 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूलों में नर्सरी में दाखिले के लिए गरीब कोटे की लगभग 28 हजार सीटों के लिए दिल्ली सचिवालय में ड्रा ऑफ लॉट्स (लॉटरी) निकाली गई।
विज्ञापन


स्कूलों के प्रिंसिपल के समक्ष हुई इस प्रक्रिया में लगभग 27 हजार ही ड्रा निकाले गए। अब सीटें नहीं भरने की सूरत में दोबारा ड्रा निकाले जाएंगे। बता दें कि  पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग के लिए पहली बार इस तरह से ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई।

इसके लिए उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शिक्षा निदेशालय व आईटी टीम को बधाई दी।  लॉटरी प्रक्रिया के बाद उपमुख्यमंत्री ने प्रिंसिपल से रूबरू होते हुए कहा कि हमने तकनीक की मदद से नर्सरी दाखिले का काम आसान किया है। यह एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक घंटे में इतने सारे आवेदन फॉर्म की लॉटरी निकाल ली गई। अब दाखिले के समय स्कूलों को थोड़ा होमवर्क करना होगा। दस्तावेजों का ऑनलाइन वेरिफाई स्कूलों को करना होगा। ताकि, यह पता चल सके कि वह दस्तावेज सही हैं या नहीं।
विज्ञापन


लॉटरी में जिन लोगों का नाम आ गया है, उन्हें मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से इसकी जानकारी भेजी जाएगी। अभिभावक स्कूल में जाकर भी सूची में अपना नाम देख सकते हैं। गरीब कोटे में नाम आने पर अभिभावकों को स्कूल जाकर संपर्क करना होगा।

दाखिले के लिए अनिवार्य दस्तावेज
. ऑनलाइन पंजीकरण का प्रिंटआउट
. बच्चे के दो फोटो
. जन्मप्रमाण पत्र की स्वयं सत्यापित फोटो कॉपी
. आवासीय पते की स्वयं सत्यापित फोटो कॉपी
. आय प्रमाण पत्र की स्वयं सत्यापित फोटो कॉपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें