फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीबी अवर अभियंता की चयन प्रक्रिया पर भड़के छात्र

Mon, 15 Feb 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीबी की ओर से अवर अभियंता पद के लिए गलत चयन प्रक्रिया अपनाने पर छात्रों ने कौलागढ़ स्थित एडीबी कार्यालय में एडीबी अधिकारियों का घेराव किया। बाद में एडीबी परियोजना अधिकारी एसके शर्मा व विनय मिश्रा के समझाने पर घेराव समाप्त हुआ।
विज्ञापन


छात्रों व नौजवानों ने कहा कि एडीबी स्थानीय युवाओं के साथ अन्याय कर रहा है। अवर अभियंता चयन के लिए जो प्रक्रिया अपनाई गई वह दोषपूर्ण है। भले ही ये पद संविदा कैटेगरी के हैं लेकिन इसमें स्थानीय युवाओं को नजरअंदाज किया गया।

मिला आश्वासन
आश्वासन दिया गया कि चयन प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। कहा कि वह शहरी विकास सचिव समेत शासन के अन्य अधिकारियों से इसके लिए वार्ता करेंगे।
विज्ञापन


डीबीएस कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों में डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश नेगी, पारस गोयल, अभिषेक मलासी, कपिल शर्मा, सागर मिश्रा, गौरव, सुनील राठौर, राहुल कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें