फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूसा से हजारों छात्रों का एक साल बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला से शैक्षणिक सत्र 2013-14 की 12वीं की वार्षिक परीक्षा में कंपार्टमेंट वाले हजारों बच्चों का एक वर्ष बर्बाद हो गया।
विज्ञापन


जुलाई, 2014 में जमा दो की अनुपूरक परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। छात्रों को कॉलेजों में दाखिला पाने वालों की रेस में शामिल होने का भी मौका नहीं मिला। रूसा में कंपार्टमेंट वाले छात्रों को दाखिले के लिए आवेदन का प्रावधान ही नहीं था।

हालांकि, अनुपूरक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कई छात्रों के 60 फीसदी से भी अधिक अंक आए। परीक्षा में करीब 20 हजार बच्चे बैठे थे। इनमें लगभग 15 हजार पास हुए। कई बच्चे घर बैठकर अगले शैक्षणिक सत्र में प्रवेश को इंतजार कर रहे हैं तो कुछ ने कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थानों और अन्य कोर्सों का रुख किया।
विज्ञापन

हजारों छात्रों का एक साल बर्बाद

डलहौजी से नितिन, अंकुश, चुवाड़ी से नेहा, ऊना जिले के स्थोतर से दीक्षा शर्मा, ऊना के पल्लियां से किरण बाला, त्यूड़ी से सुनीता, प्रियंका, शिवानी, ऊना के धुसाड़ा से वीना, भैरा से शिखा और सोनिया, बड़ूही से नेहा, सलूरी से जसप्रीत समेत अन्य छात्रों ने कहा कि उनका एक वर्ष बर्बाद हो गया।

बताया कि कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया में हिस्सा लेने का मौका न मिलने से कुछ छात्र कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थानों में चले गए हैं।

अभिभावकों में स्थोतर से समाजसेवी राजकुमार पम्मी, रमेश कुमार, जगदीश चंद, किशोर शर्मा, चंबा से रोशन लाल, भारत भूषण, रिखी राम आदि ने कहा कि एक ओर सरकार लड़कियों को शिक्षित करवाने के लिए नई-नई योजनाएं बना रही है, दूसरी ओर लड़कियों का पूरा साल बर्बाद किया जा रहा है। अन्य छात्र भी परेशान हैं।
विज्ञापन

नहीं मिले कोई निर्देश

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. हरीश गज्जू ने कहा कि बोर्ड ने समय पर अनुपूरक परीक्षा परिणाम घोषित किया। कंपार्टमेंट वाले बच्चों को प्रोविजनल दाखिला प्रक्रिया में लिया जाना चाहिए था।

उपशिक्षा निदेशक उच्चतर शिक्षा विजय सिंह ठाकुर ने कहा कि दस जमा दो कक्षा में कंपार्टमेंट वाले बच्चों को लेकर निदेशालय से अभी तक उनके पास कोई निर्देश नहीं आए हैं।

चंबा कॉलेज की प्राचार्या सुमनलता बेदी ने कहा कि कंपार्टमेंट वाले बच्चे रूसा प्रणाली के निर्धारित मापदंडों को पूरा नहीं कर पाते। इसके चलते इन्हें इस प्रणाली में दाखिले का प्रावधान नहीं है। न ही अभी तक इनको लेकर विश्वविद्यालय की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें