जय नारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) में बीए व बीकॉम में दाखिले के लिए नौंवी कटऑफ सूची सोमवार को जारी कर दी गई। बीकॉम में दाखिले के लिए अभी भी एक-एक सीट पर जबरदस्त मुकाबला है।
इसमें सामान्य वर्ग के स्टूडेंट को 66.8 व ओबीसी के स्टूडेंट को 66.4 प्रतिशत तक ही प्रवेश मिल पाया है। वहीं बीए में दाखिले के लिए कोई मुकाबला नहीं है।
इसमें सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 49 प्रतिशत और ओबीसी के स्टूडेंट को 47.4 प्रतिशत अंक तक प्रवेश मिल गया है। इसके साथ ही एमकॉम प्योर की कटऑफ सूची भी जारी कर दी गई है।
केकेसी के प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा ने बताया कि कटऑफ सूची में चयनित हुए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग जल्द शुरू होगी।
बीकॉम की कटऑफ (प्रतिशत में)
बोर्ड जनरल ओबीसी एससी
यूपी बोर्ड 67.2 से 66.8 66.8 से 66.6 58 से 57.8
सीबीएसई 67.6 से 67.4 67.33 58.5
आईएससी 68.8 66.75 से 68.4 कोई अभ्यर्थी नहीं
बीए की कटऑफ (प्रतिशत में)
बोर्ड जनरल ओबीसी एससी
यूपी बोर्ड 51.8 से 49 49 से 47.4 49 से 43
सीबीएसई 51.4 से 49.4 48 से 47.6 कोई अभ्यर्थी नहीं
आईएससी 52.6 48.2 से 48.4 49.2
एमकॉम प्योर
कैटेगरी स्नातक के अंक प्रतिशत
जनरल 61.5 से 61.15 तक
ओबीसी कोई अभ्यर्थी नहीं
एससी कोई अभ्यर्थी नहीं