हरियाणा के हिसार के नवशीन ने ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) की प्रवेश परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
शहर के मॉडल टाउन निवासी डॉ. कैलाश सिंगल के बेटे नवशीन ने ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) की प्रवेश परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह पहला मौका है, जब हिसार के किसी विद्यार्थी ने एम्स की परीक्षा में टॉप किया है।
नवशीन के पिता डॉ. कैलाश मॉडल टाउन में ही खुद का अस्पताल चलाते हैं, जबकि माता डॉ. दीपा सिंगल ईएसआई में डॉक्टर है। नवशीन की बहन शिवानी भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।
हिसार के ही ओपी जिंदल स्कूल से दसवीं करने के बाद नवशीन ने दिल्ली के इंद्रप्रस्थ कॉन्वेंट स्कूल से 12वीं की और दिल्ली में ही एम्स की प्रवेश परीक्षा के लिए कोचिंग ली। अपने बेटे की उपलब्धि पर डॉ. कैलाश व उनका परिवार फूला नहीं समा रहा है।