फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले का फॉर्म जमा कराने से पहले यह जान लें

Tue, 09 Dec 2014 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्राइवेट, सरकारी और कान्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए आवेदन फार्म भरने का दौर जारी है। शिक्षा विभाग द्वारा तय कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत स्कूलों में 20 दिसंबर तक ही आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन


फार्म जमा कराने के लिए कम समय बचे होने के कारण कई अभिभावक आजकल सेक्टर-17 स्थित बर्थ एंड डेथ दफ्तर के रजिस्ट्रार के पास चक्कर लगा रहे हैं।

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रतिदिन 450 से 500 अभिभावक दफ्तर पहुंच रहे हैं। करीब 150 अभिभावक तो अपने बच्चे के नाम या माता-पिता के नाम में गलतियों को ठीक कराने पहुंचे रहे हैं।

बर्थ सर्टिफिकेट में गलती तो फार्म होंगे रिजेक्ट
शहर के प्राइवेट और कान्वेंट स्कूलों में जन्म प्रमाण पत्र में दी गई जानकारी की काफी बारीकी से पड़ताल हो रही है। छोटी सी गलती होने पर भी स्कूल में आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, फार्म जमा कराने के लिए बचे 12 दिनों में जन्म प्रमाण पत्र बनवाना या उसमें संशोधन कराना भी अभिभावकों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।

बर्थ सर्टिफिकेट के लिए ये जरूरी

- सेक्टर-17 स्थित रजिस्ट्रार बर्थ एंड डेथ दफ्तर में निशुल्क आवेदन फार्म मिलेगा।
- आवेदन फार्म के साथ एप्लीकेशन भी साथ देनी होगी।
- नाम सही करने के लिए आवेदन फार्म के साथ अभिभावकों को दो अन्य लोगों का एफिडेविट देना होगा। पैरेंट्स का एजुकेशनल सर्टिफिकेट और जिस अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ है, वहां का रिकार्ड भी देना होगा।
- बर्थ सर्टिफिकेट की पहली कॉपी सात रुपये और अतिरिक्त प्रति कॉपी के बदले पांच रुपये लिए जाएंगे।
- बर्थ सर्टिफिकेट के लिए ई-संपर्क केंद्र पर भी आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

पैरेंट्स जरा इधर भी ध्यान दें

- आवेदन फार्म जमा करने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
- चारों कान्वेंट स्कूल सेंट जोन, सेक्रेड हार्ट, कार्मल कान्वेंट और सेंट ऐंस सिर्फ लीगल साइज पेज पर ही आवेदन फार्म जमा कर रहे हैं। फार्म को वेबसाइट से डाउनलोड कर इसी साइज के पेपर पर प्रिंट लेकर भरें।
- आवेदन फार्म जमा कराने से पहले पूरे फार्म की फोटो कॉपी जरूर अपने पास रखें।
- आवेदन फार्म जमा कराते समय सभी मूल प्रमाण पत्र चेक किए जा रहे हैं। इसलिए इन्हें साथ रखें।
- आवेदन फार्म पर पिता के साथ-साथ मां के हस्ताक्षर भी अनिवार्य हैं।
- बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो और परिवार के साथ फोटो पर तारीख जरूर छपी होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें