देहरादून डीएवी कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम, एलएलबी प्रथम वर्ष की मेरिट का इंतजार खत्म हो गया। कॉलेज में सभी कोर्स की मेरिट 70 प्रतिशत से ऊपर रही है, जबकि बीएससी-पीसीएम की कटऑफ सबसे अधिक 83.60 प्रतिशत रही है।
कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षकों के आंदोलन की वजह से एडमिशन नहीं हो पाएंगे लेकिन शनिवार से इन सभी कोर्स में एडमिशन शुरू हो जाएंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि मेरिट कालेज की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। चयनित छात्र अपना नाम देखकर सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ कालेज में आकर दाखिला ले सकते हैं।
कोर्सवार कटऑफ
कोर्स - सामान्य - एससी - एसटी - ओबीसी - अन्य राज्य
बीए - 70.40 - 62 - 68.20 - 65.02 - 71
बीकॉम - 71.60 - 52 - 58.20 - 61.08 - 71.60
बीएससी सीबीजेड - 78.20 - 66.60 - 72 - 73 - 80.40
बीएससी पीसीएम - 83.60 - 66.60 - 78 - 77 - 83.60
बीएससी पीएमएस - 72.40 - 51.20 - 62.40 - 62.80 - 72.60
एलएलबी - 73 - 61.70 - 67 - 67.50 - 73