फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की उन्नति मुख्य ड्रॉ में, हिमांशी और अक्षिता भी

Fri, 07 Aug 2015 02:57 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड की उन्नति बिष्ट ने क्वालीफाइंग राउंड की बाधा दूर कर अंडर-19 एकल वर्ग के मुख्य ड्रॉ में जगह बना ली है। वहीं हिमांशी रावत और अक्षिता भंडारी की जोड़ी ने भी अंडर-19 युगल में मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई।
विज्ञापन


तीन सेटों में हराया
परेड ग्राउंड स्थित बैडमिंटन हॉल और स्पोर्ट्स कॉलेज में बृहस्पतिवार को क्वालीफाइंग दौर के तीसरे दिन के कुल 208 मुकाबले खेले गए। परेड ग्राउंड में अंडर-19 एकल वर्ग में उत्तराखंड की उन्नति बिष्ट ने तेलंगाना की प्राशी जोशी को 8-15, 15-12, 15-13 के अंतर से हराकर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई।

युगल वर्ग में हिमांशी और अक्षिता ने चंडीगढ़ की सान्या-शिवानी को 7-15, 15-12 और 15-9 से हराया। अंडर-17 बालक एकल वर्ग में आंध्र प्रदेश के श्रीकर मदीना ने उत्तराखंड के भावेश पांडे को 9-15, 15-7, 15-12, हरियाणा के अनंत शिवम जिंदल ने उत्तराखंड के वैभव चौहान को 15-13, 10-15, 15-13 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन


उत्तराखंड के रोहन को मिली जीत
अंडर-19 एकल वर्ग में उत्तराखंड के रोहन आहुजा को जीत मिली। वहीं कर्नाटक के अभिलाष ने उत्तराखंड के उमंग कौशिक को 15-8, 15-6, दिल्ली के वैभव यादव ने राजस्थान के पजाली को 15-10, 15-10, बिहार के शुभम कुमार ने महाराष्ट्र अभिषेक बोराटे को 15-6, 15-7 से हराया।

अंडर-19 बालक युगल वर्ग में उत्तराखंड के व्योम चौहान और सौरभ पांडे की जोड़ी को महाराष्ट्र के अमन फारुख-प्रसनजीत की जोड़ी ने 12-15, 15-9, 15-13 से हराया।

प्रतियोगिता के दौरान आयोजन कमेटी के चेयरमैन आईजी संजय गुंज्याल, चीफ रेफरी गौरव खन्ना, आयोजन सचिव लोकेश ओहरी, जिला सचिव नवनीत सेठी, स्टेट रेफरी, संजय रावत, रंजीत यादव, उज्जवल बहुगुणा, सतीश लोधी, रोहित रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें