फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी करें, DBS में मिलने लगे मेरिट फॉर्म

Fri, 12 Jun 2015 01:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के डीबीएस पीजी कॉलेज में शुक्रवार से नए सत्र के दाखिलों का आगाज हो गया है। कॉलेज में सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे के बीच मेरिट फॉर्म खरीदा जा सकता है। खास बात यह है कि गढ़वाल विवि से निरीक्षण के बाद इस साल सीटों में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
विज्ञापन


डीबीएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कॉलेज में बीए और बीएससी के लिए मेरिट फार्म बिक्री शुरू होने जा रही है। 25 जून तक छात्र कॉलेज से मेरिट फॉर्म हासिल कर सकते हैं। इसके बाद जुलाई के प्रथम सप्ताह में मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

मेरिट फॉर्म कॉलेज के काउंटर से दस रुपए में खरीदकर प्रमाण पत्रों सहित जमा कराना होगा। कॉलेज में इस बार बीए और बीएससी में दाखिला लेने वाले छात्रों को गढ़वाल विवि के निर्देशों के तहत सेमेस्टर सिस्टम में परीक्षा देनी होगी। प्राचार्य डा. कुलश्रेष्ठ के मुताबिक गढ़वाल विवि की ओर से सीटें बढ़ाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं सीटें
बीए इकोनॉमिक्स : 180
बीए सोशियोलॉजी : 167
बीए ज्योग्राफी : 112
बीए हिंदी : 80
बीए अंग्रेजी : 119
बीए डिफेंस स्टडीज : 40
बीए मैथ्स : 70
बीएससी : 552
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें