महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने विद्यार्थियों को पढ़ाई पूरा करने का एक और मौका दिया है। यह स्पेशल चांस शिक्षा सत्र-2000 व उसके बाद वाले विद्यार्थियों को मिलेगा।
यह मौका उनके लिए है जो किसी कारण बस परीक्षा नहीं दे सके थे या री-अपीयर परीक्षा में पास नहीं हुए थे। इसके अलावा पूर्व विद्यार्थी जो अपना अंका सुधारना चाहते हैं, इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।
जबकि, यह विशेष अवसर एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस और बीएचएमएस कोर्स वाले विद्यार्थियों के लिए नहीं है। इसका परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरा जाएगा। इसकी जानकारी एमडीयू के वेबसाइट पर विस्तार से मौजूद है।
एमडीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ बीएस सिंधु ने बताया कि परीक्षा का लाभ 20 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर उठाया जा सकता है।
स्नातक और विधि पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा फीस 2000 रुपये और पीजी कक्षाओं की परीक्षा के लिए 3000 रुपये होगी। सभी व्यावसायिक कोर्स और दूरस्थ के आईटी-मैनेजमेंट कोर्स की फीस 7000 रुपये होगी।