फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mdu ने Phd के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई

Tue, 15 Sep 2015 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू ने पीएचडी और यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कॉलरशिप (यूआरएस) में दाखिले के लिए आवदेन की तारीख बढ़ा दी है।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार डॉ. एसपी वत्स ने बताया कि पीएचडी और यूआरएस के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 22 सितंबर होगी, जो कि पहले 15 सितंबर थी।

पूर्व सारिणी के तहत निर्धारित 21 सितंबर की प्रवेश परीक्षाएं अब 26 को होंगी। 22 सितंबर की प्रवेश परीक्षाएं 28 को तो 24 की प्रवेश परीक्षाएं 30 सितंबर को होंगी। साक्षात्कार 3 अक्टूबर को होगा।
विज्ञापन


प्रवेश काउंसिलिंग और फीस जमा कराने की तिथि 5 और 6 अक्टूबर होगी। पीएचडी हेतु प्रॉस्पेक्टस यूनिवर्सिटी सेल काउंटर पर निर्धारित फीस देकर प्राप्त किया जा सकता है। एमडीयू की वेबसाइट पर भी ई-प्रॉस्पेक्टस उपलब्ध है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें