फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MDU: एमए के सेमेस्टर रिजल्ट जारी

Mon, 12 May 2014 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने दिसंबर 2013 में आयोजित एमए (अंग्रेजी)-प्रथम और तृतीय सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया है। इसके साथ ही नवंबर 2013 में आयोजित एमए (अंग्रेजी)-फाइनल (ग्लोबल स्कीम) का परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि इस परिणाम के आधार पर यदि एमए (अंग्रेजी) री-अपीयर के छात्र अगली परीक्षा में बैठना चाहते हैं तो 22 मई तक बगैर विलंब शुल्क के परीक्षा फार्म भर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि एमए (संस्कृत एवं भूगोल) फाइनल वर्ष (ग्लोबल स्कीम) का परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया गया है।

बीए पास वोकेशनल की परीक्षा स्थगित
एमडीयू बीए (पास एवं वोकेशनल) छठे सेमेस्टर के मार्केटिंग-टू (ओल्ड पेपर कोड 62534 और न्यू पेपर कोड 94433) का पेपर अब 19 मई को आयोजित करेगा। पहले ये पेपर 12 मई को होना था।
विज्ञापन


एमडीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि बीए (पास एवं वोकेशनल)- द्वितीय सेमेस्टर का एडवर्टिजाइंग-एएस 0291781 ए का पेपर 31 मई को और सेल्स प्रोमोशन एएस 0391782ए का पेपर 09 जून को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा केंद्र और परीक्षा समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

एमडीयू कराएगा स्किल डेवलपमेंट
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट के तत्वावधान में 24 मई से 08 जून तक सॉफ्ट स्किल्स एवं एसएसबी मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट के परियोजना निदेशक कर्नल डीएस देसवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत मार्गदर्शन प्राप्त करने के इच्छुक छात्र 22 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

गौरतलब है कि एमडीयू के छात्र एवं युवा कल्याण कार्यालय के तहत यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट में सशस्त्र सेना एवं अर्ध सैनिक बल तथा अन्य सेवाओं के लिए प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जाता है। इस केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर अब तक 86 छात्रों का चयन सशस्त्र सेना एवं अन्य संगठनों में हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें