फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयूः डबल पीजी करने वालों को बड़ा झटका

Thu, 24 Jul 2014 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में डबल पीजी करने वाले छात्रों को झटका दिया है।
विज्ञापन


गुरुवार को जारी दिशा-निर्देश के तहत फिलहाल रोक लगा दी है। पहली प्राथमिकता फ्रेशर छात्रों को दी जाएगी। सीटें खाली रहने की सूरत में तीसरी काउंसिलिंग के बाद उन छात्रों को दाखिला दिया जाएगा, जिन्हें डबल पीजी करना है।

तीसरी काउंसलिंग के बाद भी अगर डबल पीजी करने वाले छात्रों की मेरिट (अंक) अंतिम प्रवेश लेने वाले छात्रों से अधिक होगा। तभी उन्हें दाखिला मिलेगा।

अगर किसी कोर्स में सीटें खाली नहीं रहती है तो डबल पीजी करने वाले छात्रों के लिए कोर्स में सीटें बढ़ाई जाएगी। इसकी पुष्टि एमडीयू के कुलसचिव डॉ. एसपी वत्स ने किया।
विज्ञापन


ऐसे सभी छात्रों को अपने पहली पीजी के विभागाध्यक्ष या प्रिंसिपल से अच्छे आचरण का प्रमाण पत्र लाकर जमा कराना होगा। इसके बाद सभी कॉलेजों में डबल पीजी करने वाले छात्रों के लिए अलग से काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


05 अगस्त को सुबह 11 बजे से बिना लेटफीस के मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए शर्त यह है कि तय तारीख तक छात्रों ने कोर्स के लिए आवेदन किया हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें